रंग भरने वाले चित्र

कलात्मक गतिविधियाँ बच्चों की रचनात्मकता और मानसिक कौशल के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं, और कम उम्र से ही उन्हें फ्रीस्टाइल ड्राइंग और कलात्मक अभिव्यक्ति के अन्य रूपों के माध्यम से अपनी कल्पना का प्रयोग करने का अवसर दिया जाना चाहिए। हालाँकि, विश्व के अनेक भागों में, बच्चों को 5 या 6 साल की आयु से पहले चित्र बनाने का बहुत कम मौका मिला होगा। इसे ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम के पहले वर्ष में बच्चों के लिए पाठ के साथ रंग भरने वाले चित्र प्रदान किए गए हैं। उनकी आध्यात्मिक शिक्षा के लिए. उनके लिए, चित्रों में रंग भरना कक्षा की सबसे आकर्षक समय  में से एक है, जिसमें कंठस्थ करना, गाने गाना, कहानी सुनना और खेल खेलना भी शामिल हैं। यह गतिविधि उनमें अगले वर्षों में और अधिक जटिल कलात्मक गतिविधियों की ओर बढ़ने के लिए आवश्यक आत्मविश्वास पैदा करती है। यह उनकी निपुणता और अनुशासन की भावना विकसित करने का एक साधन है और सौन्दर्य के प्रति उनकी सराहना बढ़ाने में मदद कर सकता है।

ग्रेड 1 का प्रत्येक पाठ एक विशिष्ठ आध्यात्मिक गुण के इर्द-गिर्द संरचित है - जैसे कि उदारता, दया और क्षमाशीलता - जिसका उद्देश्य बच्चों के चरित्र के विकास में सहयोग करना है। प्रत्येक रंग भरने वाले चित्र के अन्त में एक उद्धरण दिया गया है जिसे कक्षा के दौरान बच्चों से याद करने को कहा जाता है। इससे शिक्षक को दिन के पाठ के विषय को सुदृढ़ कराने का एक और अवसर मिल जाता है। कक्षा में चित्र में बने दृश्य के अर्थ के विषय में प्रश्न पूछ कर, शिक्षक बच्चों को अपने विचारों को बाँटने और अपने दिमाग में सम्बन्ध बनाने में कि चित्र में क्या हो रहा है, का एक अवसर दे सकता है।

रंगने हेतु पन्ने डाऊनलोड करें

ग्रेड 1 के शिक्षकों की सुविधा के लिए, रंग भरने वाले चित्रों को उनके सम्बंधित उद्धरणों को विभिन्न भाषाओं के साथ यहाँ उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि उन्हें डाउनलोड किया जा सके और आवयश्कता पड़ने पर दोबारा उपयोग में लाया जा सके। अगर आप के पास किसी अन्य ऐसे चित्र का सुझाव जो पाठ के विषय से मिलता है, तो हमें उसे पाकर बहुत प्रसन्नता होगी।